देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म ने मचाई धूम, विजय मानवतकर बने खतरनाक विलेन
1 min read
भोपाल – निर्माता हरिनारायण चौरसिया एवं आभा चौरसिया के बैनर तले बनी फिल्म ने पूरे भारत के सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों के बीच खास पहचान बना ली है। फिल्म के निर्देशन की कमान मनीष वर्मा ने संभाली है, जिन्होंने कहानी और निर्देशन से दर्शकों को बांधे रखा है।
फिल्म में जाने-माने कलाकार मुस्ताक खान, जूनियर महमूद, अभिषेक, अराधना, सचान और विजय मानवतकर ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। खासतौर पर विजय मानवतकर ने सरपंच काली के रूप में विलेन की भूमिका निभाकर दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनके दमदार अभिनय और प्रभावशाली संवादों की हर ओर सराहना हो रही है।
फिल्म की कहानी, अभिनय और निर्देशन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है, जिससे यह फिल्म सिनेमाघरों में लगातार धूम मचा रही है।




भारत विमर्श, भोपाल मध्य प्रदेश
