July 26, 2025

फ्रांस के चर्च में जानलेवा हमला, 3 की मौत कई घायल

1 min read
Spread the love

फ्रांस के शहर नाइस में सुबह 9 बजे हमला हुआ। जिसमें 3 लोगों ने अपनी जान गंवाई वहीं कई लोग घायल अवस्था में हैं। इस हमले में हमलावर ने एक महिला का गला काट डाला। माना जा रहा है कि ये एक आतंकी हमला भी हो सकता है।

जब हमला हुआ तब चर्च में अच्छी खासी संख्या में लोग प्रार्थना करने आए थे। बता दें कि नोट्रे डेम चर्च नाइस शहर के सबसे बड़े चर्च में से एक है। इससे पहले भी इलाके में गोलियों की आवाज सुनाई दी थी। नाइस के मेयर क्रिश्चियन एस्ट्रोसी ने कहा कि हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मृतक में से एक चर्च का वार्डन है।

बता दें कि इससे पहले भी पेरिस के उपनगरीय इलाके में एक शिक्षक की हत्या कर दी गई थी। शिक्षक की हत्या पैगंबर का कार्टून दिखाने पर की गई थी। इस घटना के बाद फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने अभिव्‍यक्ति की आजादी के अधिकार का जमकर समर्थन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *