November 11, 2026

सबको मिलेगी कोरोना वैक्सीन – पीएम मोदी

1 min read
Spread the love

बाकी देशों की तरह हिंदुस्तान में भी कोरोना की वैक्सीन बनाने की हर संभव कोशिशें की जा रहीं हैं साथ ही कई वैक्सीन का ट्रायल भी चल रहा है। इसी के साथ कई लोगों का सवाल है कि ये वैक्सीन हर नागरीक तक पहंच पाएगी भी या नहीं? इन सवालों के बीच पीएम मोदी ने एक बड़ा बयान दिया है कि जब भारत में कोविड वैक्सीन उपलब्ध होगी, तो हर नागरिक को वैक्सीन दी जाएगी, कोई भी छूटेगा।

एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री ने कोरोना वैक्सीन को लेकर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन के सवाल पर कहा, ‘मैं देश को आश्वस्त कराना चाहता हूं कि जैसे ही देश में वैक्सीन उपलब्ध होगी, हर किसी को वैक्सीन दी जाएगी किसी को छोड़ा नहीं जाएगा’। कोरोना संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में सरकार के वक्त पर लिए गए फैसलों और लोगों की मदद से काफी जान बच पाई हैं, लॉकडाउन लगाने और फिर अनलॉक की प्रक्रिया में जाने की टाइमिंग पूरी तरह से सही थी।

आपको बता दें कि भारत सरकार की ओर से अभी से ही वैक्सीन डिस्ट्रिब्यूशन की तैयारियां की जा रही हैं, ताकि वक्त आने पर पूरे देश में वैक्सीन उपलब्ध कराई जा सके। एक अनुमान के मुताबिक, सरकार ने शुरुआती तौर पर सभी देशवासियों को वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए 50 हजार करोड़ रुपये तक का बजट रखा है। एक व्यक्ति को वैक्सीन देने में करीब 385 रुपये तक का खर्च आएगा। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान नहीं किया गया है और ना ही भारत सरकार की ओर से किसी तरह के आधिकारीक प्लान की घोषणा की गई है। लेकिन देश में वैज्ञानिक लगातार वैक्सीन बनाने को लेकर काम कर रहे हैं और वैक्सीन का ट्रायल अब आगे की स्टेज में पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.