May 11, 2024

भारतीय सेना का बदला 48 घंटों में मारे पाकिस्तानी सेना के इतने जवान

1 min read
Spread the love

पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ जहर उगलने की साजिशों का अंजाम देता रहा है। अब इसकी एक और कायराना हरकत साने आई है। जिसका भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय सेना ने 48 घंटों के भीतर अपने चार सैनिकों की शहादत का बदला पाकिस्तान से ले लिया। रविवार देर शाम भारत ने पुंछ के पास रावलाकोट सेक्टर में जवाबी फायरिंग में तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने एलओसी को पार करके बॉर्डर के उस पार गए और तीन पाकिस्तान सेना के जवानों को मौत के घाट उतार दिया। सेना ने एलओसी पार जाकर आईडी प्लांट किए, इस दौरान तीन पाकिस्तानी सैनिकों के साथ क्रॉस फायरिंग हुई।


ऑपरेशन के बारे में विस्तार पूर्वक…

खबरों के मुताबिक सेना की एक घातक टुकड़ी ने रविवार को शाम 6:00 बजे पुंछ के दूसरी तरफ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।भारतीय सेना की घातक टुकड़ी ने करीब 3 घंटे की कार्रवाई में तीन पाकिस्तानी सैनिक मार गिराया जबकि एक घायल हुआ है। भारतीय सेना ने रविवार को इस ऑपरेशन में नियंत्रण रेखा की दूसरी तरफ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पाकिस्तान की बलूच रेजिमेंट के जवानों को निशाना बनाया। गौरतलब है कि शनिवार को राजोरी के केरी इलाके से सटे नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर तोड़ते हुए भारतीय सैनिकों पर फायरिंग की थी।

भारत के चार जवानों को मारा था

पाकिस्तान की ओर से की गई इस नापाक गोलीबारी में भारतीय सेना के एक मेजर और तीन जवान शहीद हो गए थे। शहीद होने वाले सभी सैन्यकर्मी 120 इन्फैंट्री ब्रिगेड बटालियन से आते थे। शहीद हुए सैन्यकर्मियों की पहचान मेजर मोहरकर प्रफुल्ला अम्बादास, लांस नायक गुरमैल सिंह और सिपाही परगट सिंह के रूप में हुई। हाल के दिनों में पाकिस्तान की और से लगातार सीजफायर की गतिविधियां बड़ती जा रही है। लेकिन भारतीय सेना के जाबाज सिपाही पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को नस्ता नाबूत कर देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.