राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर थाना चित्रकूट में कार्यक्रम आयोजित
1 min read
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर थाना चित्रकूट में कार्यक्रम आयोजित
चित्रकूट – राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर थाना चित्रकूट पुलिस द्वारा विद्यालय के बच्चों को एकता दिवस परेड का आयोजन एवं प्रदर्शन दिखाया गया। इस दौरान बच्चों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आपसी भाईचारे का महत्व बताया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी बच्चों एवं पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा राष्ट्र की एकता एवं सद्भावना के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।
एकता में ही शक्ति है, एकजुटता ही राष्ट्र की पहचान है।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
