July 10, 2025

क्या आदर जैन और तारा सुतारिया कर रहे हैं शादी?

1 min read
Spread the love

बॉलिवुड में बनने जा रही है एक और जोड़ी, ये जोड़ी है आदर जैन और बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया की। खबरों की मानें तो दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। तारा ने भले ही स्टूडेंट ऑफ द ईयर से एक अलग पहचान बनाई हो लेकिन उनके चर्चे आदर को लेकर ज्यादा होते रहें हैं।

आदर जैन और तारा सुतारिया को अक्सर साथ स्पॉट किया जाता रहा है, सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि आदर बहुत जल्द अपनी गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया संग सात फेरे लेने वाले हैं। दोनों अपने कमिटमेंट्स को लेकर बहुत गंभीर हैं और जल्द से जल्द शादी कर सकते हैं। 

हालांकि, दोनों की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। तारा को उनके फैमिली फंक्शंस में भी साथ देखा जाता है। बीते साल उनके भाई अरमान जैन की शादी में भी दोनों ने एक खास परफोमेंस दी थी, जिसके बाद से दोनों के करीब होने के चर्चे तेज होने लगे।

आदर एक फैमिली पर्सन हैं, वे तारा से जल्दी शादी करना चाहते हैं। वैसे तो आदर का करियर अभी शुरू भी नहीं हुआ है वहीं तारा का करियर बस अभी ही शुरू हुआ है, लेकिन यह उनकी शादी के लिए कोई रुकावट नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *