January 26, 2026

सिने अभिनेता विजय मानवतकर का जन्मदिन सेवा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा

1 min read
सिने अभिनेता विजय मानवतकर का जन्मदिन सेवा और सम्मान के साथ मनाया जाएगा
Spread the love

भोपाल – फिल्म जगत के जाने-माने अभिनेता विजय मानवतकर का जन्मदिन आगामी 29 जनवरी को सामाजिक सेवा और सम्मान समारोह के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर अन्नदान, विद्यार्थियों को साहित्य दान तथा फल वितरण जैसे पुण्य कार्य किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान कला, क्रीड़ा, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित कर पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा।
विजय मानवतकर को विशेष रूप से उनकी जबरदस्त विलेन की भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उन्होंने फिल्म दुनिया में हिंदी, मराठी और भोजपुरी भाषाओं की कई फिल्मों में अभिनय कर अपनी अलग पहचान बनाई है। इसके साथ ही उन्होंने टीवी सीरियल्स के माध्यम से भी जनता का भरपूर मनोरंजन किया है।
अभिनेता विजय मानवतकर अपनी संस्था “जय साई नटराज नाट्य, चित्रपट कला एवं सांस्कृतिक संस्था” के माध्यम से पूरे भारत सहित विदेशों में भी जनहितार्थ सेवा कार्य निरंतर करते आ रहे हैं।


उनके जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर हमारी ओर से और हमारे न्यूज चैनल की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी जाती हैं। हम ईश्वर से कामना करते हैं कि विजय मानवतकर देश और समाज के लिए इसी प्रकार उत्कृष्ट और प्रेरणादायक कार्य करते रहें।

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed