November 11, 2026

बलिया गोलिकांड : मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह अभी भी फरार, 7 लोग गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

बलिया में हुए गोलिकांड पर अब एक्शन तेज हो गया है, इस मामले का मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आया है, पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं लेकिन सफलता उनके हाथ नहीं लग सकी है. हालांकि कुछ अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बलिया डीएम हरि प्रताप शाही ने बताया कि मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह के चचेरे भाई देवेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वह घटना में शामिल था। डीएम ने सभी आरोपियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र सिंह ने लाइसेंसी रिवाल्वर से ही फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। डीएम ने यह भी बताया की  इस मामले में आठ लोग नामजद और 25 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें सात लोगों की गिरफ्तारी कर ली गई है। एक-एक आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तीन-तीन टीमें लगाई गई हैं। दबिश दी जा रही है और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है।

गौरतलब है कि बलिया के दुर्जनपुर गांव में बड़े अफसरों की टीम के सामने ही गोलियों की बारिश कर दी गई और एक शख्स को मार डाला गया। जिस जगह पर हंगामा बरपा है, वहां कोटे की दुकान के लिए बैठक चल रही थी। खुद एसडीएम मौजूद थे, सीओ साहब मौजूद थे, और तमाम पुलिसवाले भी थे, लेकिन मर्डर हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.