November 5, 2026

दीपावली मेले में जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम और दीवारी नृत्य

1 min read
दीपावली मेले में जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम और दीवारी नृत्य
Spread the love

श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए बेड़ी पुलिया से सीतापुर तक बनाए गए मंच, डीएम की पहल से कलाकारों को मिलेगा हुनर दिखाने का अवसर

चित्रकूट उप्र – धर्मनगरी चित्रकूट में दीपावली मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मेले में देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत और मनोरंजन के लिए जनपद डीएम पुलकित गर्ग की ओर से विशेष पहल की गई है। बेड़ी पुलिया से लेकर सीतापुर तक जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
इसके लिए मुख्य मार्ग के किनारे कलाकारों के लिए मंच तैयार किए गए हैं, जहां बुंदेली संस्कृति की पहचान दीवारी नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। इन कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों के साथ बच्चे भी अपनी अनोखी कलाकारी और नृत्य के माध्यम से लोगों का मन मोहेंगे।
जिलाधिकारी की इस पहल से जहां श्रद्धालुओं को चित्रकूट की लोकसंस्कृति और परंपराओं से रूबरू होने का अवसर मिलेगा, वहीं स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच भी मिलेगा। दीपावली मेले में धार्मिक आस्था के साथ लोककला और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

भारत विमर्श चित्रकूट उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.