March 29, 2026

सोनिया के पंजे के इशारों पर ही चलेगी कांग्रेस

1 min read
Spread the love

कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व को लेकर चल रही खीचतान की तस्वीर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में आज साफ हो गई है। बैठक में सोनिया गांधी के नाम पर ही रजामंदी बनी है और निर्णय लिया गया है कि सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनीं रहेंगी। आपको बता दें कि कांग्रेस में नेतृत्व संकट के बीच आज कांग्रेस कार्यसमिति सीडब्ल्यूसी की बैठक चल रही थी। इस दौरान नेतृत्व के सवाल पर खुलकर बात हुई। बैठक के दौरान पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा था कि वो अब आगे पार्टी अध्यक्ष नहीं बने रहना चाहती हैं, लेकिन कई नेताओं ने उनसे पद पर बने रहने की अपील की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *