August 19, 2026

मुख्यमंत्री ने कार्यकम स्थल पर लगी प्रदर्षनी का किया अवलोकन

1 min read
मुख्यमंत्री ने कार्यकम स्थल पर लगी प्रदर्षनी का किया अवलोकन
Spread the love

मैहर –मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य स्तरीय लाडली बहना सम्मेलन के अवसर पर मैहर में कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई आकर्षक प्रदर्षनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर लाडली बहनों द्वारा आजीविका मिषन के अंतर्गत समूह द्वारा तैयार किये गये उत्पाद, महिला बाल विकास विभाग द्वारा मैहर जिले के नवाचार रूपांतरण मैहर के अंतर्गत आदर्ष आंगनवाडी केन्द्र सहित पषुपालन और डेयरी विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, जल संसाधन विभाग, वन विभाग और पर्यटन विभाग द्वारा मां शारदा लोक को रेखांकित हुई आकर्षक प्रदर्षनी लगाई गई थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रदर्षित सामग्री के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने पषुपालन विभगा के स्टाल पर गौ-पूजन किया। इस मौके पर लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आत्मीय स्वागत किया और राखी बांधकर सावन के रक्षाबंधन (कजरी) गीत भी सुनाये।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *