October 4, 2026

मंदाकिनी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ा, घोरासी मंदिर की सीढ़ियों तक पहुंचा पानी

1 min read
मंदाकिनी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ा, घोरासी मंदिर की सीढ़ियों तक पहुंचा पानी
Spread the love

चित्रकूट – मंदाकिनी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से चित्रकूट में लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। भरत घाट स्थित घोरासी मंदिर की सीढ़ियों तक नदी का पानी पहुंच गया है।

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए SDERF टीम द्वारा लगातार अनाउंसमेंट कर घाट क्षेत्र में मौजूद दुकानदारों और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से घाट के आसपास की दुकानों को खाली कराया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि को रोका जा सके।
प्रशासन एवं राहत-बचाव दल द्वारा लोगों को मंदाकिनी नदी और घाटों से दूर रहने की चेतावनी दी जा रही है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.