यातायात एवं परिवहन विभाग की संयुक्त कार्यवाही पर 11 वाहन जब्त
1 min read
सतना – सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में मंगलवार को यातायात विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से स्कूली वैनों की जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूलों में संचालित नियम विरुद्ध वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान एलपीजी से संचालित, बिना परमिट, बिना फिटनेस तथा ओवरलोड चलने वाली स्कूली वैनों की जांच की गई। संयुक्त टीम द्वारा लगभग 50 वाहनों की जांच की गई, जिनमें नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 11 वाहनों को जब्त कर यातायात थाने में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। इसी प्रकारं अन्य वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 22 हजार 500 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। इस मौके पर आरटीओ रवि बरेलिया, टीआई ट्रैफिक पूनम रावत सहित यातायात एवं परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।
