November 16, 2026

पाइपलाइन निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल

1 min read
Spread the love

ठेकेदार की मनमानी से हो रहे गुणवत्ता विहीन कार्य

चित्रकूट – नगर परिषद चित्रकूट क्षेत्र अंतर्गत नयागांव स्थित ज्वाला देवी मंदिर के पास वार्ड क्रमांक 7 में पानी की पाइपलाइन डालने का कार्य कराया जा रहा है ,निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा गुणवत्ता मानकों की अनदेखी करते हुए पाइप लाइन के ऊपर डाले जाने वाला मसाला में मिट्टी युक्त मंदाकिनी नदी की बालू का उपयोग किया जा रहा है। इससे गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य और कथित तौर पर घटिया सामग्री को लेकर ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। यदि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया तो भविष्य में पाइपलाइन की मजबूती और टिकाऊपन प्रभावित हो सकता है।
इस मामले को लेकर नगर परिषद को तत्काल मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की जांच कराएं।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.