ठंड को देखते हुए सतना में स्कूलों का समय बदला, सुबह 9 बजे से पहले नहीं लगेंगी कक्षाएं
1 min read
19 नवंबर से लागू होगा कलेक्टर का आदेश, नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगी राहत
सतना- जिले में लगातार गिरते तापमान और बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस. ने 17 नवंबर 2026 को आदेश जारी कर जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, आईसीएसई, सीबीएसई एवं अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए नए समय निर्धारित किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार सुबह की पाली में संचालित होने वाले समस्त विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा आठवीं तक की कक्षाओं का संचालन अब सुबह 9 बजे से किया जाएगा। सुबह 9 बजे से पहले स्कूलों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।
वहीं अर्धवार्षिक परीक्षाएं एवं मूल्यांकन कार्य पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही संचालित होंगे। प्रशासन का यह आदेश 19 नवंबर 2026, गुरुवार से प्रभावशील होगा।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।
