November 18, 2026

तिरंगे में लिपटकर आया बेटा, गांव रो पड़ा – फौजी वीर शहीद अर्जुन यादव को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

1 min read
तिरंगे में लिपटकर आया बेटा, गांव रो पड़ा – फौजी वीर शहीद अर्जुन यादव को नम आंखों से दी अंतिम विदाई
Spread the love

जौनपुर उप – सिकरारा थाना क्षेत्र के हरिगांव में उस समय मातम पसर गया जब गांव के लाल, फौजी अर्जुन यादव का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ घर पहुंचा। रविवार को ड्यूटी के दौरान हृदयाघात से उनकी मौत हो गई थी। जैसे ही बटालियन के जवान उनका पार्थिव शरीर लेकर गांव पहुंचे, लोगों की आंखें नम हो गईं।

गांव के लोग पहले ही खबर सुनते ही सड़कों पर उतर आए थे। सैकड़ों लोग हाथों में तिरंगा लिए वीर सपूत का इंतज़ार कर रहे थे। पूरे गांव में ‘भारत माता की जय’ और ‘अर्जुन यादव अमर रहे’ के नारों से गूंज उठी। अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग उमड़े।

अर्जुन यादव को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम झलक पाने के लिए मानो पूरा क्षेत्र उमड़ पड़ा था। आंखों में आंसू, दिल में गर्व और माहौल में शोक था देव यादव अध्यापक लोगों ने बताया कि अर्जुन यादव इससे पहले डेढ़ साल का उनका बेटा”जो बेटा 20 दिन पहले अपने बीमार मासूम बच्चे को दुलार कर ड्यूटी पर लौटा था, आज वही लाल तिरंगे में लिपटकर घर आया है।

जौनपुर के सिकरारा (हरिगांव) निवासी भारतीय सेना के वीर जवान नायक अर्जुन यादव लेह-लद्दाख में देश की सेवा करते हुए शहीद हो गए। अपने पीछे डेढ़ साल के मासूम बेटे, पत्नी और बूढ़े माता-पिता को रोता हुआ छोड़ गए हैं। आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत जौनपुर उत्तर प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.