October 1, 2026

भीम आर्मी की बैठक में संगठन विस्तार और सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा

1 min read
भीम आर्मी की बैठक में संगठन विस्तार और सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा
Spread the love

चित्रकूट – रजौला वार्ड में गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में संगठन विस्तार और आगामी प्रदेश स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांशीराम के 20वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर प्रस्तावित सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश सचिव एवं मुख्य संभाग प्रभारी रीवा आजाद विजय वर्मा, आजाद समाज पार्टी चित्रकूट उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सोनकर गुरु, सतना जिला अध्यक्ष गंगाराम वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मनीष चौधरी, संभाग सचिव शेरू वर्मा, जिला पूर्व सचिव अंगद चौधरी और चित्रकूट कर्वी के जिला महासचिव विनोद वर्मा सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों तक संगठन की गतिविधियों को पहुंचाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आगामी प्रदेश स्तरीय सम्मेलन की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। साथ ही कांशीराम के विचारों और संगठन के उद्देश्यों को लोगों तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा सुरेश कुमार, अवधबिहारी, अवधनरेश, अश्वनी कुमार कवि, ब्रह्मानंद वर्मा, संदीप कुमार, भानु प्रताप, लक्ष्मण प्रसाद, आशीष वर्मा, गोपाल वर्मा, उमाशंकर, रोहित कुमार, अजय कुमार प्रजापति, राजकिशोर वर्मा, रामजी वर्मा, रामकेश, राधेश्याम, अंकुश वर्मा, सुशील पाल, राज वर्मा, लवलेश वर्मा, हरिश्चंद्र निषाद, जगदीश निषाद, शिव प्रताप, मिथिलेश कुमार और ललित वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.