नो-एंट्री में भारी वाहनों की आवाजाही, हादसे का खतरा
1 min read
छोटे पुल से पैदल राहगीरों और छोटे वाहनों का आवागमन, ट्रकों से बढ़ी परेशानी
चित्रकूट – नो-एंट्री के बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। नयागांव एसडीओपी कार्यालय के सामने से ट्रक के गुजर रहे है। इसी मार्ग पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले लोगों का भी आवागमन बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि उतारा बाजार की ओर स्थित छोटे पुल से इन दिनों पैदल राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया और अन्य छोटे वाहन भी आवागमन कर रहे हैं। ऐसे में इसी मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही होने से रास्ता संकरा होने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
छोटे पुल से गुजरते समय एक ओर भारी वाहन और दूसरी ओर पैदल राहगीर तथा छोटे वाहन होने से स्थिति जोखिमपूर्ण हो जाती है जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आखिर नो एंट्री में ट्रकों की आवाजाही क्यों हो रही?
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
