November 14, 2026

चित्रकूट में आयोजित बाल उत्सव एवं विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल हुईं राज्यमंत्री

1 min read
चित्रकूट में आयोजित बाल उत्सव एवं विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल हुईं राज्यमंत्री
Spread the love

बच्चों के वैज्ञानिक मॉडल और नवाचारों का किया अवलोकन

चित्रकूट – बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को चित्रकूट स्थित सेठ अरविंदभाई खेल परिसर, विद्याधाम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जानकीकुंड में ‘बाल उत्सव एवं विज्ञान प्रदर्शनी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने सहभागिता की तथा उपस्थित जनों को संबोधित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों की वैज्ञानिक प्रतिभा, रचनात्मकता और नवाचारों की आकर्षक झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल, नवाचार एवं रचनात्मक प्रस्तुतियां प्रदर्शित कीं। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और वैज्ञानिक सोच के माध्यम से विभिन्न विषयों को मॉडल के जरिए समझाने का प्रयास किया। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा बच्चों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडलों और उनके नवाचारों की जानकारी ली। बच्चों की प्रतिभा, मेहनत और रचनात्मक क्षमता को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि बाल दिवस बच्चों की प्रतिभा, उनकी जिज्ञासा और भविष्य की संभावनाओं को पहचानने तथा उन्हें प्रोत्साहित करने का अवसर है। बच्चों में बचपन से ही वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता और कुछ नया करने की भावना विकसित करना आवश्यक है। विज्ञान प्रदर्शनी जैसे आयोजन विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर व्यावहारिक रूप से सीखने और अपने विचारों को साकार करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के भीतर असीमित संभावनाएं होती हैं। आवश्यकता इस बात की है कि उन्हें उचित मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाए। इस प्रकार के आयोजन बच्चों में जिज्ञासा, नवाचार, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के साथ ही उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राज्यमंत्री ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए विभिन्न विज्ञान मॉडलों एवं नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उनकी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रतिभा आने वाले समय में समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नई दिशा देने और उनकी प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.