वंदेमातरम के साथ हुई कार्यालयीन कामकाज की शुरूआत
1 min read
वंदेमातरम के साथ हुई कार्यालयीन कामकाज की शुरूआत
सतना – म0प्र0 शासन के निर्देशानुसार अक्टूबर माह के प्रथम कार्य दिवस गुरुवार को कलेक्ट्रेट में कार्यालयीन कार्यों की शुरुआत राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान के गायन से हुई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रुप से राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन किया गया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती श्रीमती सपना त्रिपाठी, एसडीएम एलआर जांगडे, सुभाष मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर संदीप परस्ते सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।
