नयागांव के वार्ड 6 में पेयजल संकट, हनुमान जी ( कुशवाहा) स्कूली बच्चों समेत रहवासी परेशान
1 min read
नगर परिषद को सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं
चित्रकूट – नगर परिषद चित्रकूट के नयागांव वार्ड क्रमांक 6 स्थित कुशवाहा और शर्मा बस्ती के लगभग 25 घरों में पेयजल संकट के चलते स्थानीय रहवासी परेशान हैं। पानी की आपूर्ति नहीं होने से स्कूली बच्चों सहित लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी जुटाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय रहवासियों के मुताबिक बस्ती में पेयजल की समस्या को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। जबकि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए उन्हें परेशान होना पड़ रहा है।
पानी की समस्या का असर सबसे अधिक हनुमान जी ( कुशवाहा ) स्कूली बच्चों को हैं विद्यालय में पीने के लिए पानी नहीं मिल पाने से बच्चो को इधर उधर भटकना पड़ रहा हैं ऐसे में अगर कोई अनहोनी हो सकती है। और वहीं घरों में पीने और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए पानी उपलब्ध नहीं होने से परिवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
नगर परिषद अधिकारी को पेय जल संकट को संज्ञान लेते हुए पानी सप्लाई सही करा कर सुचारू रूप से चालू कराना चाहिए। जिससे स्कूली बच्चों को और रहवासियों को पानी मिल सके।
