December 13, 2025

इस्तीफा देने पर अड़े राहुल गांधी, प्रियंका मनाने में जुटी

1 min read


नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा चुनावों की हार के बाद से ही अपना इस्तीफा देने पर अड़े हैं। सीडब्लयूसी की बैठक में राहुल गांधी ने अपना इस्तीफा दे दिया था, लेकिन सीडब्लयूसी की बैठक में उनके इस्तीफे को नामंजूर करते हुए उन्हें ही राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर वापस से चुन लिया गया। सोमवार को एक बार फिर से राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की, आज सुबह से ही राहुल गांधी के आवास पर उन्हें समझाने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठतम नेताओं का आना-जाना लगा है। अहमद पटेल, सचिन पायलट और प्रियंका गांधी उन्हें मनाने के लिए उनके आवास पर पहुंची है। पिछली बार भी प्रियंका गांधी ने ही राहुल गांधी को इस्तीफा देने से मना किया था।

दरअसल राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी को गांधी परिवार के ईद-गिर्द घूमने वाली पार्टी की छवि को तोड़कर देश की जनता के मन में कांग्रेस के प्रति विश्वास वापस पाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने सीडब्लयूसी की बैठक में सोनिया गांधी के समक्ष ही कांग्रेस पार्टी को गांधी-नेहरू परिवार की छवि से अलग करने की बात रख चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *