February 11, 2026

क्या कोई एक पसंदीदा रजिस्ट्रेशन नंबर के लिए 31 लाख रुपये ख़र्च कर सकता है?

1 min read
Spread the love

केरल : कभी सोचा है की कार के एक पसंदीदा रजिस्ट्रेशन नंबर लेने के लिए कोई कितनी राशि खर्च कर सकता है नहीं न, मैं बता रहा हूँ केरल के एक व्यक्ति ने पसंदीदा नंबर लेने के लिए 31 लाख रुपये खर्च कर दिया.

जी है, केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर ने यूनीक नंबर KL-01CK-1 के लिए नीलामी आयोजित की थी. इस यूनीक नंबर के लिए बोली की दौड़ में तिरुवनंतपुरम के फार्मासूटिकल डिस्ट्रिब्यूटर के एस बालगोपाल के साथ दुबई के दो एनआरआई आनंद गणेश और शाइन यूसुफ भी शामिल हुए.

KL-01CK-1 नंबर की बोली 500 रुपये से शुरू होती है. 10 लाख रुपये पहुंचने पर आनंद गणेश बोली से अलग हो जाते है. 25.5 लाख रुपये की बोली लगने तक शाइन यूसुफ दौड़ में बने रहे, लेकिन बालगोपाल की ओर से 30 लाख रुपये की बोली लगाने के बाद वह भी पीछे हट गए. बालगोपाल इस यूनीक नंबर की बोली जीत ली. उन्होंने इसके लिए 31 लाख रुपये का भुगतान किया, जिसमें 30 लाख रुपये बोली की राशि और एक लाख रुपये ऐप्लीकेशन के लिए है.

के एस बालगोपाल ने यह यूनीक नंबर अपनी Porsche 718 Boxster स्पोर्ट्स कार के लिए लिया है। इस कार की कीमत करीब 1.2 करोड़ रुपये है. इससे पहले नहीं इन्होंने अपनी Toyota Land Cruiser के रजिस्ट्रेशन नंबर KL-01CB-1 के लिए 19 लाख रुपये खर्च किए थे. बता दें कि इससे पहले कार के लिए देश में सबसे महंगा रजिस्ट्रेशन नंबर करीब सात साल पहले हरियाणा में 26 लाख रुपये में खरीदा गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *