March 11, 2026

कहाँ है ‘अच्छे दिन का कोड’ -राहुल गांधी

1 min read
Spread the love

दिल्लीः डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर (73 रुपये के पार) पर पहुंच गया. राहुल गांधी ने रुपये के गिरते स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए एक कविता ट्वीट की है.राहुल ने पीएम मोदी को 56 इंच सीने वाला बुलाते हुए उनसे ‘अच्छे दिनों का कोड’ पूछा है.

राहुल गांधी ने ट्वीट किया

रुपया गया 73 पार
महँगाई मचाए हाहाकार,

तेल-गैस में लगी है आग
बाजार में मची भागम-भाग,

ओ 56 इंच सीने वाले
कब तक चलेगा ‘साइलेंट मोड’
कहाँ है ‘अच्छे दिन का कोड’?

गौरतलब है कि राहुल गांधी इससे पहले भी राफेल डील के मुद्दे पर कविता लिख रहे चुके हैं. आज की कविता में वो भाजपा के चुनावी जुमलों को याद दिला रहा हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *