कामांक्षा ऑनलाइन किड्स फैशन वॉक सीजन-2 के नतीजे घोषित, धार्वी यादव बनीं विजेता
1 min read
भोपाल – बच्चों के स्वास्थ्य और ऑर्गेनिक फैशन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित कामांक्षा ऑनलाइन किड्स फैशन वॉक सीजन-2 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस वर्ष के आयोजन में धार्वी यादव ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि जपकीरत कौर सलूजा, आयुक्ति पटेल, निर्वाण फुलवानी, केतना दुबे और मिवान अग्रवाल को स्पेशल फीचर्ड प्रतिभागियों की सूची में शामिल किया गया। कामांक्षा किड्स फैशन वॉक कामांक्षा की ओनर अंकिता चन्द्रवंशी गुप्ता ने बताया कि उनका क्लोदिंग ब्रांड बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए ऑर्गेनिक कपड़ों पर विशेष फोकस करता है। इसी उद्देश्य के तहत हर वर्ष कामांक्षा किड्स फैशन वॉक का आयोजन किया जाता है, जिसके माध्यम से ब्रांड फेस का चयन किया जाता है और अभिभावकों को ऑर्गेनिक कपड़ों के महत्व के प्रति जागरूक किया जाता है। स्वस्थ और सुरक्षित कपड़ों के प्रति समाज में जागरूकता उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में यह अपनी तरह का एक अनूठा प्रयास है, जहां बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन फैशन वॉक आयोजित की जाती है। इस पहल का उद्देश्य केवल फैशन को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि स्वस्थ और सुरक्षित कपड़ों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना भी है। विजेता और चयनित प्रतिभागियों को मिलेगा प्रचार अभियानों एवं ब्रांड का अवसर आयोजकों के अनुसार, इस वर्ष प्रतियोगिता में बच्चों और अभिभावकों का उत्साह देखने लायक रहा। विजेता और चयनित प्रतिभागियों को आगामी प्रचार अभियानों एवं ब्रांड गतिविधियों में विशेष अवसर प्रदान किए जाएंगे। फैशन और स्वास्थ्य के बीच बनाया संतुलन कामांक्षा ऑनलाइन किड्स फैशन वॉक 2026 ने एक बार फिर यह साबित किया है कि फैशन और स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाते हुए बच्चों के

भारत विमर्श भोपाल मध्य प्रदेश।
