पुल निर्माण कार्य कछुए की चाल से, मानसून से पहले पूरा होने पर उठे सवाल
1 min read
चित्रकूट – धर्म नगरी चित्रकूट में सरयू नदी पर कैनरा बैंक के समीप निर्माणाधीन पुल का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य की रफ्तार इतनी धीमी है कि मानसून आने से पहले इसके पूरा होने की संभावना कम दिखाई दे रही है। जबकि बारिश का मौसम शुरू होने वाला है और भारी वर्षा के दौरान सरयू नदी में जलस्तर बढ़ने से निर्माण कार्य प्रभावित हो सकता है। साथ ही जलभराव की स्थिति बनने पर निर्माण स्थल पर दुर्घटना और अन्य जोखिमों खतरा हो सकता है। तो वहीं किनारे रहने वाले रहवासियों के घरों में पानी घुसने लगा है जिसके कारण खतरा हो सकता है।




साथ ही निर्माण कार्य की निगरानी के लिए जिम्मेदार अधिकारी मौके पर कम ही दिखाई देते हैं, जिसके कारण ठेकेदार अपनी सुविधानुसार कार्य कर रहा है।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
