June 12, 2026

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मार पीट, एक की मौत चार घायल

1 min read
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मार पीट, एक की मौत चार घायल
Spread the love

जौनपुर –जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मार एक की मौत चार घायल मृतक अजय का शव पहुँचा घर पत्नी एसडीएम सदर ने ग्राम समाज की जमीन भूमि की कराई मापी बेदखल कराने का दिया भरोसा यह पूरा मामलाके कौली गांव में बुधवार की रात ग्राम समाज की जमीन पर भैंस बांधनें को लेकर हुए खूनी संघर्ष में अजय सिंह की हत्या के बाद गुरुवार सुबह गांव पूरी तरह छावनी में तब्दील रहा।

सीओ सदर देवेश सिंह की मौजूदगी में तीन थानाध्यक्ष सहित दर्जनों पुलिस एवं नौपेड़वा: मृतक अजय सिंह का शव शाम को घर पहुँचने पर पत्नी शशिबाला एवं परिजनों ने अंत्येष्टि से इंकार कर दिया। सूचना पर पहुँची एसडीएम सदर योगिता सिंह ने विवादित ग्राम समाज की भूमि को राजस्वकर्मियों से तत्काल चिन्हित करने का आदेश देते हुए पत्नी को भरोसा दिलाई की ग्राम समाज की जमीन को जल्द ही अतिक्रमण मुक्त करा दिया जाएगा। एसडीएम ने मृतक की पत्नी को शासन से आर्थिक लाभ दिलाने की भी बात कही। शशिबाला ने आरोपियों का मकान ध्वस्त कराने एवं काउंटर करने की मांग के साथ मुकदमा में कुछ छूटे हुए नामों को बढ़ाने की मांग की। सीओ सदर देवेश सिंह ने अन्य नाम बढोत्तरी करने एवं आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही का भरोसा दिलाया। उधर राजस्वकर्मियों द्वारा देर शाम तक सीमांकन का कार्य चलता रहा।

अमरजीत सिटी रिपोर्टर भारत विमर्श जौनपुर उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *