कामता बस्ती में बजबजा रहीं नालियां, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
1 min read
वार्ड क्रमांक 01 में गंदगी से लोग परेशान, बीमारी फैलने का बढ़ा खतरा
चित्रकूट – नगर परिषद चित्रकूट के अंतर्गत कामता बस्ती के वार्ड क्रमांक 01 में नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी की समस्या बनी हुई है। नालियां बजबजा रही हैं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इसके चलते स्थानीय लोगों को कीचड़ भरे रास्तों से आवागमन करना पड़ रहा है।
स्थिति यह है कि नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है, जिससे रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह फैली गंदगी और जलभराव के कारण दुर्गंध के साथ मच्छरों के पनपने और संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेते हुए वार्ड क्रमांक 01 में नालियों की तत्काल सफाई कराई जाए। साथ ही गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को गंदगी और कीचड़ से राहत मिल सके।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
