October 15, 2026

चित्रकूट में पांच दिवसीय दीपावली मेला व्यवस्था को लेकर ग्रामोदय विश्वविद्यालय के सभागार में हुई महत्वपूर्ण बैठक

1 min read
चित्रकूट में पांच दिवसीय दीपावली मेला व्यवस्था को लेकर ग्रामोदय विश्वविद्यालय के सभागार में हुई महत्वपूर्ण बैठक
Spread the love

चित्रकूट – आगामी पांच दिवसीय दीपावली मेला की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए ग्रामोदय विश्वविद्यालय के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में रीवा कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह, सांसद सतना गणेश सिंह और चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार शामिल हुए। बैठक के दौरान चित्रकूट उत्तर प्रदेश के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, और सतना पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस विभाग के अधिकारी, मठ-मंदिरों के साधु-संत, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी महानुभावों ने सफाई, सुरक्षा और चोरी की रोकथाम जैसे विभिन्न विषयों पर अपने-अपने बहुमूल्य सुझाव दिए, जिन पर गंभीरता से अमल कर उन्हें जमीन पर उतारने की बात कही गई।
बैठक के बाद सांसद गणेश सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश दोनों राज्यों के साझे विरासतों विशेषकर चित्रकूट परिक्रमा पथ और अन्य धार्मिक स्थलों के विकास में एकरूपता लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों जिलों के जिलाधिकारियों से एक संयुक्त प्रस्ताव तैयार कर अपनी-अपनी सरकारों के पास भेजने के लिए कहा गया है, जिससे जनप्रतिनिधि मिलकर इसमें पहल कर सकें, सांसद ने यह भी बताया कि इस बार प्राकृतिक आपदाओं के कारण गुप्त गोदावरी क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है और वहां श्रद्धालुओं के लिए सीधे जाना जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए वहां एलईडी स्क्रीन लगाकर श्रद्धालुओं को गुफा के महत्व और उसकी वास्तविकताओं के बारे में जानकारी देने की तैयारी चल रही है। इसके साथ ही, मेला प्राधिकरण के गठन और उसके लिए उचित फंडिंग की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया जा रहा है ताकि मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को बेहतर जनसुविधाएं और शांतिपूर्ण माहौल मिल सके।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.