आस्था की राह पर श्रद्धालु, चित्रकूट मार्ग से पैदल मैहर जा रहे भक्त
1 min read
नंगे पैर यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की टोली में युवक और बच्चे भी शामिल
चित्रकूट – मां शारदा देवी के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का नजारा चित्रकूट मार्ग पर देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु चित्रकूट के रास्ते पैदल यात्रा करते हुए मैहर स्थित मां शारदा देवी के दर्शन के लिए जा रहे हैं।
श्रद्धालुओं की टोलियों में कई भक्त नंगे पैर यात्रा कर रहे हैं। पीठ पर बैग लादे और खाने-पीने का सामान लेकर भक्त अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। इन टोलियों में युवकों के साथ बच्चे भी शामिल हैं। श्रद्धालुओं ने बताया हम लोग पहाड़ी मामसी गांव से हैं और पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं में अधिकांश उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
रास्ते में श्रद्धालुओं की टोली लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। मां शारदा के दर्शन की अभिलाषा और धार्मिक आस्था के चलते भक्त लंबी दूरी तय कर पैदल मैहर पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। चित्रकूट मार्ग पर दिखाई दे रहा यह दृश्य श्रद्धालुओं की भक्ति और विश्वास को दर्शाता है।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
