October 10, 2026

सर्व पितृ अमावस्या पर चित्रकूट में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पितरों का किया अंतिम तर्पण और पिंडदान

1 min read
सर्व पितृ अमावस्या पर चित्रकूट में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पितरों का किया अंतिम तर्पण और पिंडदान
Spread the love

कामतानाथ भगवान के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने लगाई पांच किलोमीटर की परिक्रमा, सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात

चित्रकूट – धर्मनगरी चित्रकूट में सर्व पितृ अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का संगम देखने को मिला। भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट की पवित्र मंदाकिनी नदी के रामघाट पर श्रद्धालु अपने पितरों के निमित्त अंतिम तर्पण किया , श्राद्ध और पूजा-अर्चना करने पहुंचे। सुबह से ही घाट पर धार्मिक गतिविधियां देखने को मिलीं।
सर्व पितृ अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से अपने पितरों का स्मरण कर उनकी आत्मा की शांति और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, श्रद्धालुओं ने मात्यगजेन्द्र नाथ स्वामी को जलाभिषेक कर भगवान कामतानाथ के दर्शन किया एवं कामदगिरि पर्वत की पांच किलोमीटर लंबी परिक्रमा लगाई और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।
धार्मिक आस्था के इस अवसर पर चित्रकूट के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा, जिससे दर्शन-पूजन और परिक्रमा के दौरान व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.