May 15, 2024

भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया, रोहित ने खेली कप्तानी पारी

1 min read
Spread the love

यूएई : सुपर फोर के पहले मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया। 174 रन का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने महत्वपूर्ण कप्तानी पारी खेली, रोहित ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 104 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 80 रन की नाबाद विजय पारी खेली। उनका साथ शिखर धवन ने निभाया। शिखर ने 40 रन की पारी खेली। शिखर के जाने के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये अंबाती रायडु मात्र 13 रन पर आउट हो गये।

महेंद्र सिंह धोनी खेली अहम पारी 

उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी को बल्लेबाजी की कमान सौंपी गई। एशिया कप में पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे धोनी ने 37 गेंदों पर 33 रन बनाए और टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। रोहित शर्मा और धोनी के बीच हुई अहम साझेदारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। धोनी के आउट होने के बाद जब तक दिनेश कार्तिक मैदान पर उतरे जीत की औपचारिकता मात्र रह गई थी।

बांग्लादेशी गेंदबाज ना कर सके कमाल 

बांग्लादेशी गेंदबाज कम स्कोर और बड़ी टीम के आगे कुछ कर नहीं पाए। कप्तान मशरफे मोरतजा, शाकिब अल हसन और रूबेल होसेन ने 1-1 विकेट लिये। मुस्त्फीजुर रहमान को कोई भी विकेट नहीं मिला।

भारत-पाक फिर होंगे आमने-सामने 

सुपर फोर में भारत का दूसरा मुकाबला रविवार को अपने चिर प्रतिद्वंदी पकिस्तान से एक बार फिर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.