July 29, 2026

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर समन्वय सेवा केंद्र में हुआ पादुका पूजन

1 min read
गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर समन्वय सेवा केंद्र में हुआ पादुका पूजन
Spread the love

भंडारा एवं सेवा बस्ती में खिचड़ी प्रसाद वितरण

सतना – समन्वय परिवार सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित समन्वय सेवा केंद्र, केशरवानी दाल मिल, सतना में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे दीप प्रज्ज्वलन, प्रार्थना एवं भजन के साथ हुआ।

इसके उपरांत परम पूज्य सद्गुरु भगवान ब्रह्मलीन स्वामी श्री सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज की पावन पादुकाओं का पूजन समन्वय परिवार के सदस्यों एवं समन्वय सेवा केंद्र के चिकित्सकों द्वारा श्रद्धापूर्वक किया गया। भजन एवं आरती के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया तथा सेवा बस्ती में खिचड़ी प्रसाद का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में समन्वय सेवा केंद्र की चिकित्सक डॉ. मनीषा सोई, डॉ. श्रीकांत शुक्ला एवं डॉ. दीपक सोई सहित समन्वय परिवार के अध्यक्ष बिहारी अग्रवाल, उपाध्यक्ष त्रिलोकी केशरवानी, संयोजक लखन केशरवानी, कोषाध्यक्ष गोविंद बड़ेरिया, पवन केजरीवाल, रामावतार (कल्लू भाई), अजय शुखमरानी, सुरेश केशरवानी, विश्व हिंदू परिषद से विपिन सिंह, राजबहादुर मिश्रा एवं अभिजीत गुप्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लखन केशरवानी एवं त्रिलोकी केशरवानी ने अपने परिवार सहित सद्गुरु की पावन पादुकाओं का पूजन कर गुरु कृपा का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण एवं गुरु वंदना के साथ हुआ।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *