चित्रकूट में मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव
1 min read
अपने – अपने गुरुओं का लिया आशीर्वाद
चित्रकूट- वनवासी राम की धर्मनगरी चित्रकूट में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने-अपने गुरुओं के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए चित्रकूट पहुंचे। भक्तों ने गुरुओं का पुष्प मालाओं से स्वागत कर उनका पूजन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आचार्य आश्रम, सनकादिक आश्रम, सीता शरण आश्रम एवं साहब बाबा आश्रम, सिद्ध गुफा आश्रम सहित विभिन्न आश्रमों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सभी आश्रमों में भक्तों के लिए भोजन प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी। पूरे दिन भक्तों का आना जाना लगा रहा, जिससे चित्रकूट का वातावरण भक्तिमय बना रहा।




श्रद्धालुओं ने गुरु को ज्ञान, संस्कार और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का प्रतीक बताते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और जीवन में उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर धर्मनगरी चित्रकूट पूरी तरह श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगी दिखाई दी।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
