July 29, 2026

बड़े ही भक्तिभाव से हुआ गुरु पूर्णिमा पर श्रीसदगुरुदेव भगवान का पूजन

1 min read
बड़े ही भक्तिभाव से हुआ गुरु पूर्णिमा पर श्रीसदगुरुदेव भगवान का पूजन
Spread the love

देश के कोने कोने से पूजन करने आये शिष्य परिवार

चित्रकूट – परमहंस सन्त रणछोड़दास महाराज का रघुवीर मन्दिर (बड़ी गुफा )परिसर में गुरुपूर्णिमा का उत्सव बड़े ही धूम धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन पुनीत अवसर पर प्रातः गुरुदेव पादुका पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें देश भर से आये गुरुभाई बहनों एवं सदगुरु परिवार के सदस्यों ने शिरकत की। अध्यक्ष विशद भाई मफतलाल उनकी धर्म पत्नी श्रीमती रूपल बहन मफतलाल और उनके दोनों पुत्र देवव्रत मफ़त लाल,आदित्य विक्रम मफ़त लाल एवं उनकी सुपुत्री उर्विजा मफ़त लाल ने शास्त्रोक्त विधि विधान से आचार्यों एवं संतों के सान्निध्य में गुरुदेव भगवान और उनकी पादुकाओ का पूजन अर्चन किया। तदुपरान्त श्री सदगुरुदेव की सानिध्य में हिंदी संस्करण भाग 2 की पुस्तक और सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट की वार्षिक रिपोर्ट 2025- 2026 का विमोचन अध्यक्ष विशद भाई मफ़त लाल और सभी ट्रस्टियों द्वारा किया गया। साथ ही दोपहर में वृहद साधु भण्डारे का आयोजन हुआ जिसमें धर्मनगरी के साधु, सन्त, महन्त, अभ्यर्थी एवं दरिद्रनारायण भक्तों ने प्रसाद प्राप्त किया। इस पवन अवसर पर पूरे मन्दिर परिसर को सुंदर माला – फूलों एवं रोशनी से सजाया गया।

इस अवसर पर ट्रस्टी एन बी लोहनी, ट्रस्टी डॉ वी एस जोबनपुत्रा,महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती ऊषा जैन , ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं निदेशक डॉ इलेश जैन उनकी धर्म पत्नी श्रीमती मौसम जैन ,ट्रस्टी मनोज पंड्या, एवं सद्गुरु परिवार के समस्त डॉक्टर,अधिकारी कार्यकर्ता सहित देश के कोने कोने से आए गुरु भाई एवं बहन मौजूद रहे।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *