July 28, 2026

बारिश के मौसम में महापौर योगेश ताम्रकार का बड़ा फैसला

1 min read
बारिश के मौसम में महापौर योगेश ताम्रकार का बड़ा फैसला
Spread the love

टोल-फ्री शिकायत व्यवस्था हुई फास्ट ट्रैक

सतना – लगातार हो रही बारिश के कारण शहर में जलभराव, गंदगी और दूषित पानी से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, टाइफाइड एवं अन्य जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसे देखते हुए महापौर योगेश ताम्रकार ने नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगर निगम की टोल-फ्री शिकायत व्यवस्था को फास्ट ट्रैक किया है।
यदि आपके वार्ड में—
जलभराव हो रहा हो
कचरा गाड़ी नहीं आ रही हो
कचरा एक स्थान पर जमा हो रहा हो,सड़कों की सफाई नहीं हो रही हो,नालियों की सफाई नहीं हुई हो,घरों में गंदा या दूषित पानी आ रहा हो
तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
टोल-फ्री नंबर: 1800 572 4060
व्हाट्सएप नंबर: 89825 19393

समस्या की फोटो खींचकर व्हाट्सएप पर भेजें और टोल-फ्री नंबर पर कॉल करें।
शिकायत प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर समस्या के निराकरण का प्रयास किया जाएगा।
महापौर श्री योगेश ताम्रकार की अपील
“बारिश के मौसम में छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी बीमारी का कारण बन सकती है। अपने आसपास जलभराव, गंदगी या दूषित पानी दिखाई दे तो तुरंत नगर निगम को सूचना दें। आपकी सतर्कता आपके परिवार और पूरे शहर को बीमारियों से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। आइए, मिलकर स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित सतना का निर्माण करें।”

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *