कलेक्टर ने उचेहरा सिविल अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
1 min read
सतना – कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने मंगलवार को जनसुनवाई के बाद सिविल अस्पताल उचेहरा पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित आउटसोर्स एजेंसी के प्रतिनिधियों को मौके पर तलब किया। कलेक्टर ने अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए तथा साफ-सफाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। कलेक्टर ने कहा कि मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। कलेक्टर द्वारा इस संबंध में नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल के निर्माणाधीन नवीन भवन का भी जायजा लिया और निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश निर्माण एजेंसी को दिए।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।
