कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज राजस्थान का करेंगे दौरा
1 min read
नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज राजस्थान का दौरा करेंगे। चुनावों के मद्देनजर वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलकर आगामी विधानसभा चुनावों पर चर्चा करेंगे। राहुल गांधी कार्यकर्ताओं से भेट करने के बाद दुंगारपुर जिले के सगवारा में जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी वसुंधरा सरकार की नीतियों पर सरकार को घेरते नजर आयेंगे। कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने वसुंधरा राजे सरकार की नीतियों पर पूरे आक्रामक तरीके से प्रहार करने का कोई भी मौका छोड़ना नहीं चाहती है।
कांग्रेस ने टवीटर पर वसुंधरा सरकार को अपराधों को शह देने वाली, बेरोजगारी प्रदान करने वाली सरकार बताया है। कांग्रेस पार्टी की ओर से वसुंधरा राजे द्वारा निकाली गई ‘गौरव यात्रा’ की भी आलोचना की गई। सरकार जहां अपराध, बलात्कार और घरेलू हिंसा रोकने में नाकाम रही है, उस प्रकार से सरकार को ‘गौरव यात्रा’ की जगह ‘शर्म यात्रा’ निकालना चाहिए। कांग्रेस पार्टी ने वसुंधरा सरकार को बेरोजगारी के मुद्दे पर भी घेरने की कोशिश की है। कांग्रेस के अनुसार राज्य में 33,00,000 युवा बेरोजगार हैं।