पूलिस की संयुक्त टीम ने ढाई क्विंटल गांजा एवं 60 पेटी कोरेक्स किया बरामद
1 min read
सतना – भोपाल एसटीएफ और सतना, पुलिस की संयुक्त टीम ने डेलौरा बायपास के पास स्थिति एक गोदाम से लगभग ढाई क्विंटल गांजा एवं 60 पेटी नसीली कफ़ सिर्फ कोरेक्स बरामद की है। पुलिस ने मौके से मादक पदार्थों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।दरअसल भोपाल में पकड़ी गई नशीली कफ सिरफ की कड़ी सतना से जुड़ी ,दरअसल 27 और 28 मई को भोपाल के गांधीनगर स्थित पटेल कालोनी में नसीली कप सिरफ की रिफिलिंग फर्क्ट्री का भोपाल एसटीएफ ने भंडाफोड़ किया था,इसके बाद एक अन्य जगह पर भारी मात्रा में कप सिरफ पकड़ी गई थी ,भोपाल एसटीएफ में 16 लोगों को गिरफ्तार किया था,अधिकांश आरोपियों को जेल भेजा जा चुका जबकि एक आरोपी नबाब को रिमांड पर लिया गया।आरोपी नबाब ने सतना में भी कप सिरफ की खेप पहुंचाने का खुलासा किया ,ऐसे में भोपाल एसटीएम आरोपी नबाब को लेकर सतना पहुंची और सतना पुलिस की मदद से दिलौरस बाईपास में भगवत प्रसाद दुबेदी के गोदाम में तलाशी ली ,गोदाम का ताला तोड़ने पर पुलिस भी दंग रह गई,गोदाम में दो क्यूंटल गांजा के साथ साथ 60 पेटियों में 7200 शीशी नशीली कप सिरफ ऑनरेक्स मिली जिसकी अनुमानित कीमत करीब 28 लाख है ।ये गोदाम अप्रैल माह में रीवा निवासी अमित जायसवाल और अजय पटेल नामक युवक ने भगवत प्रसाद दुबेदी से किराए में लिया था पुलिस ने इस मामले में अमित जायसवाल और अजय पटेल को आरोपी बनाया है। दोनों आरोपी फरार है


भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।
