पीली कोठी सीमा पर सड़क निर्माण से लगा लंबा जाम, श्रद्धालुओं की बढ़ी परेशानी
1 min read
चित्रकूट – मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित पीली कोठी क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। निर्माण कार्य के चलते वन-वे व्यवस्था लागू होने से वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं और लोगों को घंटों जाम में फंसना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि सतना कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी लंबे समय तक जाम में फंसे रहे। इससे क्षेत्र में यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं।
वहीं सोमवती अमावस्या के एक दिन पहले चित्रकूट में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचने की संभावना है। इससे श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों तथा यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण ठेकेदार और नगर परिषद की लापरवाही के कारण लगातार जाम की स्थिति बन रही है। इस पर प्रशासन को यातायात को लेकर यथा उचित व्यवस्था करना चाहिए जिससे जाम की स्थिति न बन सके।


जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
