जबलपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने किया चित्रकूट का दौरा
1 min read
चित्रकूट – विकास प्राधिकरण के गठन के उपरांत शासन द्वारा जबलपुर विकास प्राधिकरण को सलाहकार बनाए जाने के उपरांत आज सीईओ जबलपुर विकास प्राधिकरण दीपक वैद्य एवं उनके स्टाफ ने चित्रकूट का दौरा किया ।
इसके उपरांत चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय यादव एवं कलेक्टर एवं सीईओ सीडीए सतीश कुमार एस की उपस्थिति में टाउनशिप स्कीम एवं अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक की ।
उस दौरान तहसीलदार कमलेश भदौरिया, सीएमओ अंकित सोनी, राजस्व विभाग के आर.आई., पटवारी सहित चित्रकूट विकास प्राधिकरण से दीपेंद्र सिंह राजपूत, सहायक यंत्री उत्कर्ष सिंह, उपयंत्री प्रवीण जायसवाल , अश्विनी सिंह, राकेश पटेल सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
बैठक के दौरान राजस्व विभाग से चित्रकूट क्षेत्र में उपस्थित रिक्त शासकीय भूमि का चिन्हांकन कर टी.एन.सी.पी. स्कीम के तहत कार्य किए जाने पर चर्चा की गई ।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश
