October 17, 2026

बुलेरो से अवैध शराब की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, 5 पेटी शराब व वाहन जब्त

1 min read
बुलेरो से अवैध शराब की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, 5 पेटी शराब व वाहन जब्त
Spread the love

चित्रकूट – थाना चित्रकूट पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलेरो वाहन से शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 5 पेटी अंग्रेजी एवं देशी शराब तथा एक बिना नंबर प्लेट की बुलेरो वाहन जब्त किया है।
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक सतना हंसराज सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे तथा एसडीओपी चित्रकूट राजेश सिंह बंजारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जी.एस. बाजपेयी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, कस्बा भ्रमण के दौरान उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की बुलेरो में भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने नौबस्ता मोड़ के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर वाहन सवार भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम विजय त्रिपाठी (38 वर्ष) निवासी ग्राम बदरांव गौतमान, थाना सिरमौर, जिला रीवा तथा संजय दुबे (35 वर्ष) निवासी ग्राम शाहपुर, थाना सिरमौर, जिला रीवा बताए।
वाहन की तलाशी लेने पर 5 पेटी अवैध शराब बरामद हुई, जिसमें गोवा व्हिस्की के 84 पाव, देशी मदिरा प्लेन (प्रिंस) के 50 पाव तथा पावर प्लेन कैन 1000 बीयर की 36 शीशियां शामिल हैं। कुल 42.120 लीटर शराब की कीमत 27,648 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा लगभग 5 लाख रुपये मूल्य की बिना नंबर प्लेट वाली बुलेरो भी जब्त की गई।
आरोपियों द्वारा शराब परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर थाना चित्रकूट में अपराध क्रमांक 210/26 दर्ज कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 77/177 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस अवैध शराब के स्रोत और नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जी.एस. बाजपेयी, उपनिरीक्षक अश्वनी मिश्रा, प्रधान आरक्षक अंकित, आरक्षक विनोद द्विवेदी, विकास पाल एवं मानवेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.