October 17, 2026

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

1 min read
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित
Spread the love

सतना – विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम, जवाहर नगर सतना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस. रहे तथा अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्री हंसराज सिंह ने की।
कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत श्री शैलेंद्र सिंह, सीईओ जनपद पंचायत श्री प्रतिपाल बागरी, जिला खेल अधिकारी सुश्री रितिका दुबे, सहायक संचालक श्री श्याम किशोर द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में युवा एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित जनों को तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई गई तथा जागरूकता रैली निकालकर तंबाकू, मद्यपान, मादक पदार्थों, नशीली दवाइयों, शराब एवं अन्य प्रकार के नशों से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं और समाज को नशामुक्त जीवन अपनाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.