October 17, 2026

कलेक्टर और एसपी ने रावण दहन, पटाखा बाजार एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण

1 min read
कलेक्टर और एसपी ने रावण दहन, पटाखा बाजार एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण
Spread the love

सुरक्षा व्यवस्था और नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सतना – कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट भवन के पीछे, दक्षिणी मैदान धवारी और नारायण तालाब के समीप रावण दहन एवं पटाखा बाजार की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने माधवगढ़ पहुंचकर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर विकास सिंह, उपायुक्त राजस्व अनुराग तिवारी, एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया, एसडीएम ग्रामीण एल.आर. जांगड़े, सीएसपी मनीष त्रिपाठी, तहसीलदार सौरभ मिश्रा, टीआई सुदीप सोनी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.