October 17, 2026

नयागांव-हनुमान धारा पुल टूटने के बाद पीपा पुल निर्माण की तैयारी, भूमिस्वामी से मांगी अनुमति

1 min read
नयागांव-हनुमान धारा पुल टूटने के बाद पीपा पुल निर्माण की तैयारी, भूमिस्वामी से मांगी अनुमति
Spread the love

चित्रकूट – मंदाकिनी नदी में 29 अगस्त 2026 को आई भीषण बाढ़ के कारण नयागांव-हनुमान धारा पुल टूटने से आवागमन बाधित है। दीपावली मेले में लाखों श्रद्धालुओं के चित्रकूट पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने वैकल्पिक आवागमन व्यवस्था की दिशा में पहल की है। इसके तहत भैरव बाबा के पास से बाबा घाट तक अस्थायी पीपा पुल के निर्माण की योजना बनाई गई है।
नायब तहसीलदार वृत्त चित्रकूट, तहसील मझगवां, जिला सतना की ओर से 14 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में राजमहल नयागांव, चित्रकूट निवासी हेमराज सिंह चौबे से पीपा पुल निर्माण के लिए अनुमति मांगी गई है। पत्र के अनुसार, प्रस्तावित पुल नयागांव स्थित आराजी क्रमांक 294 से होकर गुजरेगा। उक्त भूमि का कुल रकबा 0.7640 हेक्टेयर बताया गया है, जो भूमिस्वामी के नाम दर्ज है।
प्रशासन ने पत्र के माध्यम से अनुरोध किया है कि आमजन और श्रद्धालुओं की सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से संबंधित भूमि पर अस्थायी पीपा पुल निर्माण की अनुमति चौबे हेमराज सिंह द्वारा प्रदान की कि गई है। साथ ही चौबे द्वारा कहा गया है कि राजपरिवार हमेशा से विकास और जनकल्याण के लिए तत्पर रहा है।
पत्र में प्रस्तावित निर्माण अवधि 15 अक्टूबर 2026 से 15 जून 2027 तक निर्धारित की गई है। इस वैकल्पिक मार्ग के निर्माण से नयागांव और हनुमान धारा की ओर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.