October 17, 2026

पालदेव वन चौकी के पास सड़क हादसा, तीन घायल; पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया

1 min read
पालदेव वन चौकी के पास सड़क हादसा, तीन घायल; पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
Spread the love

चित्रकूट – थाना चित्रकूट क्षेत्र अंतर्गत पालदेव वन चौकी के पास शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 6 बजे मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि दो अन्य को सामान्य चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में शिवकुमार (40), पिता सूरीजपाल, निवासी ग्राम लोड़िया, थाना कर्वी, जिला चित्रकूट उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके जबड़े में फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, शिलू (14), पिता कुबेर और कुबेर (40), पिता श्यामलाल, निवासी ग्राम लोहांदा, थाना पहाड़ी, जिला चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) को सामान्य चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलने पर चित्रकूट पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जानकीकुंड अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.