October 17, 2026

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण “आरोह-2026” का हुआ समापन

1 min read
ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण “आरोह-2026” का हुआ समापन
Spread the love

सतना – दादा सुखेंद्र सिंह स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स जवाहर नगर सतना में आयोजित एक माह के ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर “आरोह-2026” का समापन रविवार को समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस तथा अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने की। समापन समारोह में सीईओ जिला पंचायत शैलेंद्र सिंह, सीईओ जनपद पंचायत प्रतिपाल बागरी, जिला खेल अधिकारी सुश्री रितिका दुबे, सहायक संचालक श्याम किशोर द्विवेदी, खेल प्रशिक्षक एसपी तिवारी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
       1 मई से 31 मई 2026 तक संचालित इस प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, कोच एवं खेल अधिकारियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस. ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के महत्व पर बल देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने युवाओं को खेलों से जुड़कर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved Powered By Fox Tech Solution | Newsphere by AF themes.