रात के अंधेरे में ट्रकों से तहबाजारी के नाम पर अवैध वसूली
1 min read
चित्रकूट – नगर परिषद द्वारा तहबाजारी का ठेका निर्धारित नियमों के तहत दिया जाता है, जिसके अंतर्गत गिट्टी, बालू, पटिया और पत्थर से भरे ट्रकों से 20 रुपए प्रति चक्कर, फतेहपुर एवं प्रयागराज से आने वाले ट्रकों से 10 रुपए प्रति चक्कर तथा सीमेंट से भरे ट्रकों से 20 रुपए प्रति चक्कर वसूले जाने का प्रावधान है।
लेकिन आरोप है कि कुछ लोग नियमों को ताक पर रखकर ट्रक चालकों से 10-20 रुपए की जगह 500 से 1000 रुपए तक की अवैध वसूली कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले की जानकारी ठेकेदार ओमप्रकाश पटेल को पहले नहीं थी।
सूत्रों के अनुसार जब ठेकेदार को मामले की भनक लगी तो उन्होंने नगर परिषद सीएमओ को आवेदन देकर पूरे प्रकरण से अवगत कराया। इसके बाद नगर परिषद अधिकारियों ने अवैध वसूली करने वाले लोगों के खिलाफ जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
