डाक विभाग में डायरेक्ट एजेंट की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
1 min read
सतना –भारतीय डाक विभाग के अंतर्गत संचालित इंडिया पोस्ट की प्रतिष्ठित बीमा योजनाओं पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (पीएलआई) एवं रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (आरपीएलआई) के व्यवसाय विस्तार के लिए डाक संभाग सतना में प्रत्यक्ष अभिकर्ता (डायरेक्ट एजेंट) की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
अधीक्षक डाकघर डाक संभाग सतना ने बताया कि चयन हेतु साक्षात्कार 29 मई 2026 को प्रातः 11 बजे से कार्यालय अधीक्षक डाकघर डाक संभाग सतना में आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही बीमा या मार्केटिंग का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता मिलेगी। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड/पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो एवं अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) की मूल एवं स्वप्रमाणित प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी। चयनित अभिकर्ताओं का कार्य पीएलआई एवं आरपीएलआई योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं व्यवसाय अर्जन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए विकास अधिकारी (डाक जीवन बीमा), डाक संभाग सतना से मोबाइल नंबर 9621787969 पर संपर्क किया जा सकता है।
भारत विमर्श सतना मध्य प्रदेश।
