चित्रकूट ग्रामीण की बिजली शाम 5 बजे से गुल, अंधेरे में डूबे कई गांव
1 min read
चित्रकूट – विद्युत विभाग की लापरवाही का खामियाजा एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। शाम 5 बजे से बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण कई गांव अंधेरे में डूबे हैं साथ ही भीषण गर्मी के कारण जीना मुहाल हो चुका है। लोगों का आरोप है कि विभाग द्वारा मेंटिनेंस के नाम पर आए दिन घंटों परमिट लिया जाता है, लेकिन कार्य सिर्फ खानापूर्ति तक सीमित रहता है।
ग्रामीणों का कहना है कि हल्की हवा चलने या मामूली फाल्ट होने पर भी पूरे क्षेत्र की बिजली घंटों बंद कर दी जाती है। वहीं समस्या की जानकारी लेने के लिए उपभोक्ता जब अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन लगाते हैं तो कॉल तक रिसीव नहीं किए जाते। लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
जावेद मोहम्मद विशेष संवाददाता भारत विमर्श चित्रकूट मध्य प्रदेश।
